Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,तीन युवकों की मौत

बागेश्वर। देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर- दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन मालता के पास बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे अल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गयी। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र पूरन ग्राम सिमतोली दफौट गम्भीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम उपजिला अधिकारी हरिगिरि, सीओ शिवराज राणा घटना स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतकों में दुर्घटना में 30 वर्षीय विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली, 20 वर्षीय रोहित पुत्र भूपाल सिंह, 21 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह शामिल हैं। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी के माध्यम से परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंच गयी। तीन युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास, विधायक कपकोट सुरेश गढिया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *