October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी । तिकोनिया स्थित मीडिया सेंटर में अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई। जिससे यहां रखी कई महत्वपूर्ण फाईलें जलकर राख हो गई तथा ऑफिस फर्नीचर तथा अन्य साजो सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्द्रियाल समेत समूचा स्टाफ मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।आग से कितना नुकसान हुआ है इस बात की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मीडिया सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः कर्मचारी जब मीडिया सेंटर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मीडिया सेंटर में से धुआं निकल रहा है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मीडियो सेंटर में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यही नहीं इस घटना में मीडिया सेंटर में रखे काफी जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *