October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीन कैदियों की जेल से भागने की कोशिश नाकाम

हल्द्वानी। उप कारागार से पॉक्सो एक्ट के तीन आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते तीनों को ही जेल के अंदर बंदी रक्षकों ने दबोच लिया। तीनों पर जेल से भागने का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गौरव शर्मा ;30 निवासी नानकमत्ता, कपिल मुन्ना ;25द्ध निवासी नरसिंहपुर मध्य प्रदेश और हरिओम यादव (32) निवासी बहेड़ी जिला बरेली हल्द्वानी कारागार में बंद है। ये तीनों पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन बन्दी हैं। जेल प्रशासन की मानें तो बुधवार की सुबह 5.15 बजे इन तीनों ने जेल से भागने का प्रयास किया और इनमें से गौरव जेल की 20 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने में सफल भी हो गया बाकी के दो कैदी नीचे थे। इतने में जेल में एक सिपाही ने इन लोगों को देख दिया और गौरव को नीचे उतरने की चेतावनी दी। साथ ही सिपाही ने गौरव की तरफ राइफल भी तान दी। सूचना मिलने पर जेल के अंदर अलार्म बजाया गया। जिसके बाद जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। तीनों कैदियों को धर दबोच लिया गया। जेल अधीक्षक सुखीजा ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ जेल से भागने के आरोप में तहरीर हल्द्वानी कोतवाली में दी जा रही है। बताया कि अन्य सभी बंदियों की गिनती करा ली गई है और सभी बंदी पूरे हैं। मामले में लापरवाही बरतने वाले जेल कर्मचारियों को नोटिस भिजवाया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *