October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में राजस्थान के उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव के घर और मिल पर इनकम टैक्स का छापा

किच्छा। राजस्थान के उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव के राजस्थान और उत्तराखंड स्थित घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और आवास विकास स्थित उनके घर पर एक साथ छापा मारा। चार पांच वाहनों में पहुंची टीम ने घर के अंदर कागजातों की जांच की। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के कोटपुतली स्थित फ्लोर मिल और घर पर भी छापा पड़ा है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है। आवास विकास कॉलोनी किच्छा निवासी राजेंद्र पाल सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली से विधायक हैं। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी भी रहे। पहले वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। छापेमारी की सूचना पर व्यापार मंडल के साथ राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग पहुच गए। परंतु वहां मौजूद राजेन्द्र यादव के भाई विजप पाल के आग्रह पर सब वापस लौट गए। किच्छा निवासी राजेन्द्र यादव का कोटपाटली राजस्थान में अपना बड़ा कारोबार भी है। राजेन्द्र यादव की किच्छा में यादव फूड्स के नाम से फ्लोर मिल है। जिसका संचालन उनके भाई विजयपाल यादव द्वारा किया जाता है। बुधवार सुबह सात बजे आय कर विभाग की टीम ने उनके कोटपोटली स्थित फैक्ट्री के साथ ही किच्छा आवास विकास स्थित आवास और मिल पर आयकर विभाग की टीम पांच गाड़ियों में पहुची। आईटी की रेड के दौरान विजय पाल यादव उनके दो पुत्र व बहुएं घर पर मौजूद थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *