October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से वनाग्नि को रोकने में कारगर उपाय में सहयोग की अपेक्षा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने आपसी सहयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हुए उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालयों के शैक्षिक भ्रमण, तकनीकी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन पर साझी रणनीति तैयार करने पर बात की। राज्यपाल ने बताया कि उत्तराखण्ड की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के रूप में बेहतर कार्य कर रही हैं। उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूह के लिए ऑस्ट्रेलिया में इस तरह के क्षेत्र में हो रहे अच्छे कार्यों के विषय मे अनुभव प्राप्त करने की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया भ्रमण कार्यक्रम बनाए जा सकते हैं।राज्यपाल ने बताया कि उत्तराखण्ड में ऑर्गेनिक एवं नेचुरल फार्मिंग, मेडिसिनल(औषधीय) पौधों, ऐरोमेटिक(सगंध) पौधों, मशरूम की खेती को बढ़ावा देने और योगा एवं आयुर्वेद में समन्वय एवं सहयोग की सम्भावनाएँ है जिस पर साझा कार्य किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। यहां पर होमस्टे, एडवेंचर टूरिज्म, माउंटेन टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी आपसी साझेदारी के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। राज्यपाल ने कहा की वनाग्नि उत्तराखण्ड में एक बड़ी चुनौति है और ऑस्ट्रेलिया ने वनाग्नि को रोकने में कारगर उपाय खोजे हैं इसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से सहयोग की अपेक्षा की। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने भी उत्तराखण्ड के साथ ऑस्ट्रेलिया के सहयोग को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग की विभिन्न संभावनाओं पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त की सैकेंड सेक्रेटरी सुश्री मिश खान भी उपस्थित रहीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *