October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मशहूर भजन गायिका मोना मेहता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रूद्रपुर। बरेली के मॉडल टाउन में स्थित श्री हरि मंदिर के 62वें वार्षिको महोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अगस्त से 4 सितम्बर तक आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधाष्टमी महोत्सव में मंगलवार की रात एक शाम श्यामा श्याम के नाम भजन संध्या में मशहूर भजन गायिका मोना मेहता ने अपने सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधिवत दीप प्रज्वलित करके किया गया। गणेश वंदना और गुरू वंदना के साथ भजनों की शुरूआत हुयी। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या की मुख्य गायिका मोना मेहता ने मंच पर जब प्रस्तुति देना शुरू किया तो हजारों श्रद्धालुओं भजनों पर झूमने को मजबूर हो गये। मोना मेहता ने राम बसता मेरे में मेरा राम बसता,आया में श्याम तेरे द्वार पर दुनिया से हार के, मीरा दीवानी हो गयी मीरा मस्तानी हो गयी,मन्ने श्याम का दर्शन पाना से,मस्ती चढ़ी मस्ती चढ़ी मुझे मेरे श्याम की मस्ती चढ़ी,मै नचना मोहन दे नाल आज मेनू नच लेन दे आदि भजनों से सभी को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इससे पूर्व आयोजकों ने मंच पर भजन गायिका मोना मेहता को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रुद्रपुर से पहुचे बाबा भक्त विक्की मुंजाल, समाज सेवी मंजीत सलूजा,पारस गाबा को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश खट्टर, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष सुशील अरोड़ा, कोषाध्यक्ष संजय आनन्द, अश्वनी ओबराय, योगेश ग्रोवर, जितिन दुआ, अनिल चड्डा, कुलसंजीव राय, विनय आहूजा, रंजन कुमार, गोविंद तनेजा, रेनू छाबड़ा, नीलम साहनी, कंचन अरोरा, नेहा आनंद, विनोद भाटिया, विपिन पाहवा, संजय गोयल, दीपक साहनी, सचिन सेठी, रंजन कुमार,रोहन कुमार,सुशील कुमार,सन्नी मेहता,एडवोकेट नीरज मदान, काकू संधू आदि समेत हजारों लोग मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *