Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रन फॉर योग में युवाओं संग दौड़े मुख्यमंत्री धामी

देहरादून । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले उत्तराखंड में रन फार योग कार्यक्रम के तहत देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं संग दौड़ लगाकर योग के प्रति लोगों को जागरुक किया। यह दौड़ देहरादून घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहा है। कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं उन्होंने कहां दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देहरादून देश के प्रमुख शहरों में से एक है। इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। क्लीन सिटी ग्रीन सिटी मेरा ड्रीम सिटी के साथ आप सभी जुड़े व अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं। उन्होंने कहा कि हम इकोलाजी एवं इकोनामी में समन्वय बनाकर देहरादून शहर का विकास करेंगे। उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है। आज केदारनाथ के प्रांगण ने दिव्य भव्य और नया रूप ले लिया है। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आने वाले 25 वर्ष को उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने व आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाए जाने की बात कही। इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, सचिव डा पंकज कुमार पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *