February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार से बड़ी खबर…मासूम बच्ची से रेप और हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

बच्चियों के रेप और फिर उनकी हत्या की घटनाओं से पूरे सूबे में उबाल
हरिद्वार। मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दूसरे आरोपी राजीव कुमार को पुलिस ने सुल्तानपुर के पास से रविवार सुबह  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। शनिवार को आरोपी के छोटे भाई गौरव कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया था।एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने आरोपी राजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी के भाई से मिली जानकारी के आधार पर सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने राजीव को दबोच लिया। आरोपी को अब हरिद्वार लाया जा रहा है। घटना के मुख्य आरोपी को पहले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को 11 साल की मासूम बच्ची गायब हो गई थी। उसी रात पुलिस ने बच्ची का शव एक मकान से बरामद कर लिया था। मकान कपड़ा व्यापारी राजीव कुमार का है। जहां उसका भांजा रामतीरथ यादव दो साल से रह रहा था। बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने रामतीरथ यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजीव कुमार फरार हो गया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामतीरथ यादव और राजीव कुमार के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज है। धर्मनगरी में पांचवीं में पढ़ने वाली मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। तब से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। धर्मनगरी के लोग गुस्से में हैं। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए लोग सड़कों पर हैं। इसके अलावा राज्य के के विभिन्न इलाकों में भी लोगों ने बच्ची के दुष्कम करने के बाद उसकी हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी की आखिरी लोकेशन रुड़की में मिली है। इसके बाद से मोबाइल बंद है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत आठ टीमें बनाई गई टीमें हरिद्वार, देहरादून और प्रदेेश के बाहर भी दबिश दे रही थी। डीजीपी अशोक कुमार ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया था कहा कि किसी भी सूरत में आरोपी बच नहीं पाएंगे। जबकि विधानसभा में विपक्षी दलों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार और फांसी की सजा दिलाने की मांग की। साथ ही दुष्कर्म और हत्याकांड की घटना को लेकर देहरादून और हरिद्वार में तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कानून व्यवस्थाओं पर सवाल उठाये गये है। बच्चियों के रेप और फिर उनकी हत्या की घटनाओं से पूरे प्रदेश  में उबाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *