October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मकान और सड़कों पर आया मलवा,जेई की मौत, तीन लोग घायल

चमोली । उत्तराखंड में कोरोना के साथ साथ बारिश का कहर भी जारी है। कहीं सड़कें टूट रहीं है तो कहीं बादल फटने से तबाही मच रही है। चमोली के तहसील पोखरी क्षेत्र अंतर्गत राजस्व क्षेत्र के ताली अंसारी गांव में सुबह करीब 3 बजे बादल फटने से तबाही का मंजर पैदा हो गया। यहां बादल फटने से मकान और सड़कों पर मलबा आ गया जिसकी चपेट में रोड बना रही कंपनी के जेई और ड्राइवर और मजदूर आ गए। जानकारी मिली है कि सभी सो रहे थे कि तभी मकान के ऊपर मलबा आ गया जिसमे जेई की मौके पर ही मौत हो गई। इसी के साथ अन्य 3 ड्राइवर/मजदूर घायल हो गए। मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर 108 भी पहुंची जिससे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी ले जाया गया जहां घायलों को इलाज किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इसमे दो को मामूली चोटें आई है। मृतक की पहचान मयंक सेमवाल पुत्र सतीश चंद्र, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बेनोली पोस्ट तिलवाड़ा जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। घायलों की पहचान जयपाल सिंह ;31 वर्षद्ध पुत्र जोगी राम, निवासी ग्राम व पोस्ट आॅफिस टिंबी थाना सिलाई जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश, जेसीबी चालक अनिल सिंह;25 वर्षद्धपुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नौली पोस्ट आॅफिस कलसिर पोखरी, रमेश ;24 वर्षद्धपुत्र चंचल निवासी निवासी बांसगढ़ी जिला वर्धा नेपाल, के के रूप में हुयी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *