October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की मांग

काशीपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने को लेकर श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्रा सौंपते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। एएसपी राजेश भट्टð को सौंपी शिकायती पत्रा में श्री सनातन धर्म सभा वह हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पिछले दिनों प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए सभी धार्मिक स्थल मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे से लाउडस्पीकर उतरवा दिए थे लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसे स्थलों पर बारीकी से निगाह ना रखने के कारण एक बार फिर से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है। श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने एएसपी से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के क्रम में उक्त लोगों से जुर्माना वसूल किया जाए। बता दें कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से समय असमय किए जा रहे ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों का सोना मुहाल है तो वहीं दूसरी ओर कहीं न कहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। शिकायत करने वालों में विपिन कुमार अग्रवाल, केवल कृष्ण छाबड़ा, बंटी सैनी, घनश्याम सैनी, राजीव परनामी आदि शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *