February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध नशे की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सुशील कुमार थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में उ0नि0 धरम सिंह, आरक्षी मुन्ना एवं आरक्षी भीम थाना बनफूलपुरा द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे फाटक रोड़ बनभूलपुरा से अभियुत्तफ़ गुलफाम अहमद पुत्र मौ अहमद निवासी गफुर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल, उम्र-42 वर्ष के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई । आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में धारा-8/21 एन-डी-पी-एस- एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुत्तफ़ को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुत्तफ़ ने अवैध स्मैक इकबाल अहमद/इकबाला से लेकर आया था। वह पिकप से ही बहेड़ी आना-जाना करता है । आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक धरम सिंह,आरक्षी मुन्ना सिंह,भीम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *