February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचे के साथ संदिग्ध दबोचा
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। लॉकडाउन में तमंचा लेकर सड़क पर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। जानकारी के मुताबिक रम्पुरा में काली मंदिर के पास एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम ने वहां रम्पुरा वार्ड 24 निवासी राहुल पुत्र नेम चन्द्र को लॉकडाउन में संदिग्ध अवस्था में घूमते देखकर उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्रतार कर आर्म्स एक्ट और लॉकडाउन में चालान कर दिया।
चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी से मारपीट
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। चेकिंग के दोरान एक युवक पुलिस कर्मी से भिड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्रतार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लम्बाा खेड़ा पिकट प्ववाइंट पर पुलिस कर्मी चेकिंग में व्यस्त थे। आरोप है कि चेकिंग के लिए रोकने पर कचनाल थाना बिलासपुर रामपुर निवासी मिसान पुत्र नवी अहमद ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सतेन्द्र पाल सिंह से भिड़ गया। उसने पुलिस कर्मी से मारपीट करते हुए राजजकीय कार्य में व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया ओर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्रतार कर सम्बंधित धाराओं में चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *