Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-रूद्रपुर में मिले दो कोरोना के मरीज,आकड़ा 57 पहुंचा

रूद्रपुर में मिले दो कोरोना के मरीज,हड़कम्प
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। राज्य में कोरोना पीड़ितो की संख्या बढ़ती जा रही है,कल बाजपुर में कोरोना संक्रमित मरीज के बाद आज रूद्रपुर के दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बताया जाता है कि दोनों मरीज रूद्रपुर में आईसोलेट है। शहर में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद लोगों में हड़कम्प मच गया है। रूद्रपुर के दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद से जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है और दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री को निकाला जा रहा है। इन दोनों मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों का टेस्ट कराया जायेगा। बताया जाता है कि दोनों मरीज अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाले है और चोरी छिपे रूद्रपुर में आ गए थें। अब जनपद में कोरोना पीड़ितो की संख्या 7 हो गई जिनमें 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।उत्तराखंड में अब कुल मरीजों का आकड़ा 57 पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *