August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आनलाईन नृत्य प्रतियोगिता में रतिका प्रथम

आनलाईन नृत्य प्रतियोगिता में रतिका प्रथम
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित आॅनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में रतिका बत्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। फाउंडेशन ने रतिका को आॅनलाइन पुरुस्कार प्रदान किया है। आज अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस है,इस अवसर पर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा आॅनलाइन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब एक दर्जन बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों ने अपनी डांस की वीडियो बनाकर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के पेज पर अपलोड किया। प्रतियोगिता की निर्णायक बीट्स एंड स्टेप्स डांस स्टूडियो की संचालिका श्रीमती नेहा श्रीधर निर्णायक थी। श्रीमती श्रीधर ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन देखने के बाद रतिका बत्ता को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *