August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले-कोरोना वारियर्स की पावर बढ़ायेगी सरकार

देहरादून(उद संवाददाता)।उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 8 बिंदुओं पर मुहर लगाई है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये सरकार ने आयुर्वेदिक के अंतर्गत होम्योपैथिक (आर्सेनियम एलबम-30) इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए दवा खरीद का फैसला लिया गया। ये दवा कोरोना वरियर्स के लिए खरीदी जाएगी। दवा करीद के लिए कैबिनेट ने 2 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इसे कोरोना वारियर्स को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। किसानों को बीज खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी पर सरकार ने मुहर लगाई. पहले के सब्सिडी में जोड़कर 25 प्रतिशत सब्सीडी का भी लाभ मिलेगा। वहीं सरकार ने उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा परीक्षा ऑनलाइन कराने के लिए फाइनेंशल बिड खोलेने का फैसला लिया गया। साथ ही तीन मेडिकल कालेजों के लिए प्रधानचार्य और स्टॉफ की नियुक्ति करने पर मुहर लगाई गई। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 2018 में रिटायर्ड डॉक्टरों के लिए भर्ती लिकाली थी। लेकिन, रिटायर्ड डॉक्टरों के ज्वाइन न करने पर आज कैबिनेट ने 100 पदों को वापस लेकर भर्ती की अनुमति दे दी है। अब इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *