Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापारियों ने लोगों को वितरित किये मास्क

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। व्यापार मंडल संरक्षक लखविंदर सिंह बेदी द्वारा आज इंडेन गैस एजेंसी के सामने ई रिक्शा चालकों को व्यापार मंडल अध्यक्ष  संजय जुनेजा,महामंत्री हरीश अरोरा व सुशील गाबा के साथ सैकड़ों मास्क वितरित किये गये। वहीं युवा व्यापारियों द्वारा बाटा चैक पर लोगों को मास्क वितरित किये गये। श्री बेदी ने बताया कि गरीब परिवार से जुड़े लोगों को व्यापार मंडल द्वारा मास्क वितरित करने का अभियान चलाया गया है सराहनीय है जिसमें हर व्यापारी सहयोग कर रहा है। इस दौरान सचिन मुंजाल, गौरव गांधी, सोनू चावला, राजकुमार सीकरी, जय प्रकाश गौतम, विक्की डंग आदि व्यापारी मौजूद थे। इधर बाटा चैक पर मास्क वितरित करने वालों में मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा,हर्ष रावल, विक्की आहुजा, जतिन नागपाल, सोनू खुराना, सुमित गाबा, सन्नी गाबा, विक्की मुंजाल, प्रदीप कामरा,चिंटू बांगा, संदीप कामरा, गगन ग्रोवर ,जिम्मी बांगा,बाबू बांगा,अतुल बांगा, राहुल सरीन, अंकित ठुकराल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *