August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षक संघ ने सौंपा जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जनपद में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक ने जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद में राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों एवं राउप्रावि में सहायक अध्यापकों के सैकड़ों ंपद लम्बे समय से रिक्त चल रहे हैं जिस कारण विद्यालय में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।पदोन्नति न होने के कारण बेसिक शिक्षकों के साथ मानसिक कुठाराघात हो रहा है। कहा कि रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाये। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही, मंत्री दीपक सिंह फत्र्याल, कोषाध्यक्ष नितेंद्र सिंह गिल, प्रदीप पांडे, शैलेश जोशी, रवि फुलेरा,विश्वनाथ शर्मा,कैलाश गिरी,विनोद सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *