August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शान्ति व्यवस्था को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। होली पर्व पर शान्ति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विभिन्न बस्तियों में फ्लैग मार्च निकाला। सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रम्पुरा, खेड़ा, भदईपुरा, भूतबंगला सहित शहर की विभिन्न कालोनियों में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि होली का पर्व शान्तिपूर्वक मनाया जाये। यदि कोई भी होली पर हुड़दंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई भुवन चंद जोशी, एसआई मंजू पंवार, सुधाकर जोशी, विपिन चंद जोशी, होशियार सिंह, सतेंद्र बिडौला, गंगााराम गोला, नवीन बुधानी, पान सिंह तोमक्याल सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *