Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक पूर्व में सांध्य दैनिक समाचार पत्र उत्तरांचल दर्पण में कार्यरत था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उत्तरांचल दर्पण कार्यालय में भी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। जानकारी के अनुसार बसंतीपुर दिनेशपुर निवासी मुकुंद मंडल पुत्र रविन्द्र मंडल पिछले कई वर्षों से उत्तरांचल दर्पण में बतौर विज्ञापन प्रभारी कार्य करते थे और वर्तमान में वह अपना निजी कार्य करता था। दो दिन पूर्व मुकुंद शक्तिफार्म स्थित अपनी किसी रि श्तेदारी में गया था। गत दिवस जब वह बाइक से वापस आ रहा था तभी झाड़ीगांव के समीप एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी हेलमेट न होने की वजह से सिर पर काफी गंभीर चोटें आयीं। उन्हें घायलावस्था में निर्मलनगर गांव के पूर्व प्रधान देबू मंडल ने अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकुंद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया जहां आज बरेली में उपचार के दौरान मुकुंद का निधन हो गया। मुकुंद का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और उनका एक पुत्र है। मुकुंद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *