August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज तड़के आदर्श कालोनी नई घास मंडी के समीप शॉर्ट सर्किट से स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार प्रीत विहार कालोनी निवासी साजिद पुत्र तसव्वर हुसैन की आदर्श कालोनी नई घासमंडी निकट बालाजी मंदिर शिफा आटो सर्विस नाम से दुकान है जहां साजिद मोटर पार्ट्स की बिक्री के साथही दोपहिया वाहनों की सर्विस करता है। साजिद ने बताया कि गतरात्रि उसने करीब 8 बजे दुकान बंद  की। प्रातः लगभग 7बजे मोबाइल पर पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान से धुआं उठ रहा है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके परपहुंचा। किसी तरह शटर को उठाकर भीतर देखा तो अंदर आग भड़की हुई थी और सामान धूं-धूं कर जल रहा था। मामले की सूचनातत्काल दमकलकर्मियों को दी। सूचना मिलने पर छोटा दमकल वाहन पहुंचा लेकिन पानी खत्म हो जाने के कारण बड़ा दमकल वाहन बुलाया गया। लोगों के सहयोग से आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। दुकान स्वामी साजिद ने बताया कि संभवतः शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। अग्निकांड की इस घटना में दुकान में रखाकरीब ढाई लाख रूपए का स्पेयर पार्ट सहित रिपेयर के लिए आयी ग्राहकों की दो मोटरसाइकिलें व एक स्कूटी भी जल गयी। इसके अतिरिक्त दुकान में हजारों का अन्य नुकसान भी हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *