August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इंक्लाबी मजदूर केन्द्र ने फूंका पुरूष प्रधान मानसिकता का पुतला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रही यौन हिंसा के खिलाफ इंक्लाबी मजदूर केंद्र प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और इंटरार्क मजदूर संगठन के आहवान पर मजदूरों ने जुलूस निकाला और पूंजीवादी उपभोक्तावादी संस्कृति व पुरूष प्रधान मानसिकता का पुतला फूंका। इंटरार्क मजदूर संगठन के महामंत्री सौरभ पटेल ने कहा कि हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया। देश भर में इसको लेकर जनता आंदोलित है। कैलाश भट्ट ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही यौन हिंसा के प्रति सरकारें असंवेदनशील हैं। पुतला फूंकने वालों में उषा,  राजेश तिवारी, ललित बोरा, दिनेश चंद सहित तमाम लोग थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *