August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर की टक्कर से रोडवेज चालक घायल

काशीपुर (उद संवाददाता)। सवारी के इंतजार में खड़े रोडवेज बस चालक को आज तड़के अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मनिहारों वाला मोहल्ला तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सैफुल्लाह 35 वर्ष पुत्र अजीज उल्लाह रामनगर से हरिद्वार रूट पर चलने वाली बस संख्या यूए 07ध्4052 अनुबंधित रोडवेज बस का चालक है। आज तड़के वह घर से अखबार की गाड़ी में बैठ कर काशीपुर आया। यहां स्टेडियम तिराहे पर रामनगर जाने के लिए वह सवारी के इंतजार में था इसी दौरान उधर से होकर गुजर रहे अनियंत्रित डंपर के चालक ने बस चालक को टक्कर मारकर उसका दाहिना पैर तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान ड्राइवर को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। मामले की तहरीर घायल ड्राइवर के परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *