August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध शराब के गोदाम पर पुलिस ने मारा छापा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के एक गोदाम पर छापा मारकर हजारों लीटर अवैध शराब बरामद कर ली और कई हजार लीटर लाहन नष्ट कर कई भट्टियां ध्वस्त कर दीं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बिंदुखेड़ा में किराये का एक गोदाम लेकर एक व्यक्ति ने वहां अवैध शराब का जखीरा जमा कर रखा था जिसे वह लीटरों के हिसाब से बेचता था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल कैलाश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने वहां छापा मारा और गोदाम में रखी 2200लीटर अवैध शराब बरामद की और मौके पर 20हजार लीटर लाहन नष्ट कर कई भट्टियां तोड़ दीं। पुलिस ने मौके से रम्पुरा निवासी सोनू पुत्र हेतराम व भदईपुरा निवासी आकाश यादव पुत्र सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि बिंदुखेड़ा निवासी एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। कोतवाल ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में एसएसआई भुवन चंद जोशी, एसआई प्रकाश चंद, कां- गणेश पांडे, अनुपम कुमार, प्रकाश चंद, रमेश चंद,ि नशान सिंह, ममता आर्या शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *