August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

काशीपुर(उद सवांददाता)। कबूतरबाजी की एक घटना में कुवैत भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लोगों ने 3 लाख रुपए ठग लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टðी निवासी मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद अली ने बताया कि लगभग 8 माह पूर्व उसने कुवैत भेजने के नाम पर ग्राम सरवरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति दो बार में 3 लाख रुपए दिए। उसने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने अफजलगढ़ जनपद बिजनौर निवासी दो व्यक्तियों से यह कहकर परिचय करवाया की वह दोनों आपस में पार्टनर है। और लोगों को नौकरी के लिए विदेश भेजने का काम करते हैं। भुक्तभोगी ने बताया कि जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने उपरोक्त दोनों से रकम मांगना शुरू किया। उसका आरोप है कि रकम देने में दोनों कबूतर बाज लगातार आनाकानी कर रहे हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *