Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पौल्यूशन कन्ट्रोल टीम ने चलाया बीज बोने का अभियान

हल्द्वानी। भीषण गर्मी को देखते हुए आज पौल्यूशन कन्ट्रोल टीम ने एक बार फिर जेल रोड चौराहे से पीलीकोठी के बीच लगे गमलों मे पानी डालने, गुड़ाई करने तथी नये बीज बोने का अभियान चलाया। जिनमें पौधे लगे हुए थे उनमें पानी दिया तथा उनपर उग रही घास हटाई तथा जो सूख चुके थे उनकी मिटटी खोदकर तुलसी और गैंदे के बीज बोए। क्योंकि तुलसी और गैंदे प्रकृति को शुद्ध करने के लिए महत्वपूर्ण हैं तथा हम सब की आस्था का प्रतीक हैं।। अभियान में अमित चौधरी, आनन्द सिंह भाकूनी, गणेश मठपाल, पूरन सिंह मेवारी, योगेश जोशी, शिवम अधिकारी और शंकर सिंह भण्डारी आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *