लाखों की डकैती के मामले में 4 और नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार
हल्द्वानी । 19 अगस्त को ग्राम गोरपड़ाव स्थित एक कार्यालय में खुद को एसओजी जवान बताकर लाखों की नगदी, जेवर व मोबाईल लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार और नकाबपोश बदमाशों को पुलिस ने नगदी, तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्रतार कर लिया है। इस मामले में पुलिस दो बदमाशों को पूर्व में गिरफ्रतार कर चुकी है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 19 अगस्त को सायं डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियार बन्द लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया।19 अगस्त को नारायण दास पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी द्वारा तहरीर दी गयी कि 10 अज्ञात हथियार बंद अभियुक्तगणों द्वारा केआईवाई शोरुम के पीछे स्थित उसके आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती डालकर उससे व उसके परिचितों के लगभग 8 लाख रुपए, 12 मोबाइल फोन व 3 सोने की चौन व अंगूठी आदि लूट ली गई हैं। उन्होंने बताया डकैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संलिप्तों की गिरफ्रतारी हेतु लगभग 50 अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई। बीडीएस डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच हेतु लगाया गया। स्वयं उनके द्वारा भी घटनास्थल गहनता से निरीक्षण किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा अधीनस्थों एवं गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलॉस की बारीकी से अवलोकन करने परउक्त घटना में प्रकाश में आये 2 अभियुक्त वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू रखवीर सिंह को पूर्व में गिरफ्रतार कर जेल भेजा गया अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्रतारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारी लगातार अन्य राज्यों में दबिश हेतु टीमों को रवाना किया गया था। गठित टीमो द्वारा प्रकाश में आये अन्य अभियुक्त यश सिडाना पुत्र विजय कुमार निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा किच्छा थाना किच्छा, अमनदीप सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी हाउस नं0 152 जैतपुर गांव थाना जैतपुर नई दिल्ली, शिवराज सिंह पुत्र प्रीतपाल सिंह निवासी ग्राम सदरपुर थाना अमरिया पीलीभीत उप्र व अफजल मलिक पुत्र अमजद हुसैन निवासी बक्सपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत उप्र को गिरफ्रतार किया गया। अभियुक्तगणो से घटना में प्रयुक्त वाहन, तमंचे जिन्दा कारतूस व नगदी बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा घटना में संलिप्त होना बताया। पुलिस ने यश सिडाना से एक क्रेटा कार यूके 06 बीई 9091 व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 2 जिदा कारतूस 315 बोर, अमनदीप सिंह से एक स्कार्पियो कार संख्या डीएल 1सीए-1984 व एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस, शिवराज सिंह से एक अदद तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस और अफजल मलिक से 18000 रुपए नगद व एक अदद तमंचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी ने 2500 के ईनाम से पुरूस्कृत किया।
