Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक पर साली से बलात्कार का आरोप

हल्द्वानी। देवलचौड़ में एक युवक पर अपनी ससुराल में नाबालिग साली से बलात्कार करने का आरोप लगा है। कोतवाली पुलिस ने जीजा पर बलात्कार और पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीजा अभी फरार है। देवलचौड़ की एक महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी मुरादाबाद के एक युवक से हुई है। आजकल बड़ी बेटी और दामाद उनके यहां देवलचौड़ में ही रहते हैं। उनकी 12 साल की बेटी चौथी क्लास की छात्र है। उनका कहना था कि बीते दिवस जब सब लोग काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर सिर्फ दामाद था। इस बीच नाबालिग बेटी घर आई तो दामाद ने मासूम को दबोच कर उसके साथ बलात्कार कर दिया और फरार हो गया। जब घर वाले घर पहुंचे तो नाबालिग ने उन्हें अपने साथ घटी घटना बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *