February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट कर छीना मोबाईल

रूद्रपुर। शिकायत पर घर पहुंची पुलिस टीम की महिला कांस्टेबल के साथ एक महिला ने मारपीट कर दी और उसका मोबाईल छीन लिया। पुलिस टीम महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जानकारी के अनुसार भूतबंगला निवासी एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है और पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बताया जाता है कि उक्त महिला कल अपने पति के घर आ गई। आज सुबह उक्त महिला द्वारा अपने ससुराल में क्लेश करना शुरू कर दिया। जिस पर उसके ससुरालियों ने इसकी सूचना रम्पुरा पुलिस चैकी को दी। सूचना पर रम्पुरा पुलिस कोतवाली से महिला कांस्टेबल के साथ उनके घर पहुंच गई और महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाईल छीन लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसको कोतवाली ले आयी। जहां आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *