February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोडसे के महिमा मंडन पर कांग्रेसियों ने निकाला गुबार

देहरादून। सोशल मीडिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र को सरेआम गोली मारने का वीडियो वायरल होने से उत्तराखंड की सियासत भी गरमा गई है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। यहां गांधी पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आक्रोश व्यक्त कते हुए कहा कि कुछ असमाजिक लोग कांग्रेस को बदनाम करने के लिये साजिश रच रहे है। प्रीतम ने कहा कि भाजपा शासन में गुंडाराज और अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। सरेआम हिंदुस्तान की महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है और केंद्र की सरकार खामोश है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों तथा दक्षिण पंथी ताकतों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को गोली मारने एवं राष्ट्रपिता के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने वाले जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार निहीं किया जाता तब तक पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगे। प्रीतम ने कहा कि देश का कोई भी नागरिक राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मातबर सिंह कंडारी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी समेत भारी संख्या में कार्यकता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *