August 30, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में स्कूटी चालक की मौत

काशीपुर। एक्सीडेंट में मारे गये युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। गौरतलब है कि राजकीय पशु चिकित्सालय बाजपुर निवासी अतुल कुमार ;32 वर्षद्ध पुत्र डालचंद गत सोमवार को अपरार् िंबाद स्कूटी पर सवार होकर काम पर से वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान रम्पुरा नंबर एक व दो के बीच अज्ञात वाहन से स्कूटी की हुई जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई राजीव कुमार ने बताया कि उसके द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी चल रही है। मृतक टाइल्स पत्थर की ठेकेदारी किया करता था। उसके 2 पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *