Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हंदवाड़ा में एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के बांदरपेई इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को गुरुवार सुबह मार गिराया है। साथ ही इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका पर सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। यह मुठभेड़ बुधवार रात को 09ः32 बजे शुरू हुई थी। यहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी के बाद से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और साथ ही इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। बता दें कि पांच मार्च को ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंक वादियों और सुरक्षाबलों के बीच रातभर हुई एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षाबलों और आतंक वादियों के बीच कुछ देर हुई मुठभेड़ के बाद सोमवार रात पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकवाद रोधी अभियान चलाया गया था। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ करीब 12 घंटे तक चली जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के गुलशनपुरा निवासी अदफर फयाज पर्रे और त्राल के शरीफाबाद निवासी इरफान अहमद राठर के रूप में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *