Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विवाह समारोह से वापस लौट रहे युवक की हादसे में मौत

काशीपुर। मौसा के संग बाइक पर सवार होकर विवाह समारोह से वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौसा को घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक इकलौता था। जानकारी के मुताबिक कुंडेश्वरा, टांडा, जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी विनोद कश्यप 19 वर्ष पुत्र तेजपाल कश्यप मेहनत मजदूरी किया करता है। पता चला है कि गत शुक्रवार को चिलकिया टांडा जनपद रामपुर से उसके फुफेरे भाई की यहां कुंडा थाना क्षेत्र के हरियावाला में बारात आई थी। पता चला है कि शाम लगभग 5ः30 बजे विवाह समारोह में शामिल होने के बाद विनोद रिश्ते के मौसा मंसूरपुर तहसील स्वार जनपद रामपुर निवासी नन्हे सिंह को मोटरसाइकिल पर बिठाकर वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान हरियावाला चौराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से बाइक की करारी भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाइक पर पीछे सवार उसके मौसा को दुर्घटना में चोटे आई जिन्हें उपचार के लिए ढेला पुल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि अन्य बाइक चालक की भी हालत अत्यधिक नाजुक है। उसी काशीपुर से अन्यत्र ले जाया गया है। मृतक विनोद के एक बहन है। वह माता-पिता का इकलौता था। दर्दनाक हादसे को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *