Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डिग्री कालेज में नेताजी बोस की प्रतिमा का अनावरण

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का पूजा अर्चना के बीच अनावरण किया गया। विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदर जीत सिंह, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा व महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डा. डीकेपी चैधरी ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। श्री ठुकराल ने उपस्थित छात्र छात्राओं से आहवान किया कि वह भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तरह अपने दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करें। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और अब आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि आजाद भारत में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों व बुराईयों को दूर करने के लिए आगे आयें। इस दौरान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने स्वागत गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये। इस मौके पर डा. गौरव वार्ष्णेय, डा. सुलभ गुप्ता, डा. रूमा शाह, डा. शशि बाला, भारत भूषण चुघ, सुरेश परिहार, गोपाल पटेल, रचित सिंह, विक्की सैनी, गौरव कुशवाहा, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, सौरभ राठौर, गुरमुख सिंह, विपिन शर्मा, ललित बिष्ट, आनंद शर्मा, संजय ठुकराल, बबलू सागर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *