Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार

रूद्रपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। कांग्रेस की इस जम्बो कार्यकारिणी में 13 महासचिव, 70 सचिव, 37 उपाध्यक्ष और 47 संरक्षक मनोनीत किये गये। इसके अलावा एक प्रवक्ता मीडिया प्रभारी, दो सोशल मीडिया प्रभारी और एक कोषाध्यक्ष को भी मनोनीत किया गया। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में सुशील गाबा, दुर्गेश गुप्ता, केके गाबा, भीम ठुकराल, प्रेम सिंह यादव, मोहन खेड़ा, शमिन्दर सिंह, आरिफ सिददीकी, चन्द्रशेखर गांगुली, भूपेंद्र चैधरी, दलजीत सिंह, जनार्दन सिंह और संजय सेठी को महासचिव नियुक्त किया गया। दर्शनलाल गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता फायम अली जैदी खान और सोशल मीडिया प्रभारी किशोर कुमार तथा रतन बाजवा को नियुक्त किया गया। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चैहान, हाजी सरवर यार खां समेत 47 लोगों को संरक्षक मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *