Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की जिसका विरोध करने पर महिला व उसके पति से मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। एफ ब्लाक ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की निवासी है और पति के साथ यहां किरायेदार के रूप में रहती है। गतरात्रि पति सामान लेने बाजार गये थे और वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र घर में आये और आवाज देकर उसे बुलाया। महिला का आरोप है कि पिता पुत्र ने उस पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिये। जब उसने इससे इंकार किया तो पिता पुत्र उसके घर के भीतर आ घुसे और उससे छेड़खानी करने लगे। इसी दौरान पति भी घर में आ गया। जब पिता पुत्र का विरोध किया तो उन्होंने दोनों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का कहना है किशोर मचाने पर आसपास के लोगों के आ जाने से पिता पुत्र जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *