फैक्ट्री में वायलर की राख में गिरकर श्रमिक झुलसा
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। काशीपुर मार्ग स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में वायलर की गर्म राख में गिरकर एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरनगर बिहार निवासी श्रमिक यहां काशीपुर मार्ग पर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। बताया जाता है कि वह काम के दौरान वायलर की गर्म राख में जा गिरा और गंभीर रूप से झुलस गया । शोर की आवाज होने पर साथी श्रमिकों ने उसे किसी तरह राख से बाहर निकाला। तब तक श्रमिक काफी झुलस चुका था। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
