Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पारिवारिक कलह में महिला ने गटका विषाक्त,हालत गंभीर

लालकुआं (उद संवाददाता)। पारिवारिक कलह के चलते वार्ड 4 आजादनगर में एक महिला ने घर में रखा विषाक्त खा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई है। जानकारी के अनुसार वार्ड चार आजाद नगर निवासी संजू दिवाकर की पत्नी आशा का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया आए दिन घर में घरेलू कलह से तंग आकर आशा ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।। जिसके बाद आशा की तबीयत काफी तेजी से बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसका पता चला तो उसे तुरंत ही उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां आशा की हालत गम्भीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार महिला के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। जिससे जहर खाने के असली कारणों का पता चल सके। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *