हाइड्रा क्रेन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत
मंदिर से पूजा कर घर लौटते समय हादसा, चालक हुआ फरार
काशीपुर। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह लगभग 7ः30 बजे शिव मंदिर से पूजा कर वापस घर की ओर लौट रही है महिला को सड़क पार करते हुए हाइड्रा वाहन ने तेजी व लापरवाही से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की घटते ही मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को जानकारी होने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू करते हुए मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया। चौकी पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक टांडा उज्जैन चौराहे के समीप हरगनिया कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राजकुमारी यादव पत्नी सुनील यादव घर के सामने स्थित शिव मंदिर में आज सुबह पूजा अर्चना के लिए गई थी। वापसी में सड़क पार करते हुए अधेड़ उम्र महिला को हाइड्रा चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसे बुरी तरह रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर चोट आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा घटित होते ही चौराहे के समीप अफरा-तफरी माहौल पैदा हो गया और देखते ही देखते सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी हाइड्रा चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला केशव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक महिला की एक पुत्री है उसकी शादी हो चुकी है। उसका पति सुनील यादव जूस की दुकान चलाया करता था लेकिन अभी पिछले कुछ समय से हुआ है खाली में बैठा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
