Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

त्रिवेंद्र रावत ने धामी का जताया आभार : कहा – उनका शुरू से ही मानना था कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से होनी चाहिए

देहरादून। पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच को मंजूरी मिलने के बाद हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है। सांसद त्रिवेंद्र रावत ने सीएम धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका शुरू से ही मानना था कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला सीधे छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के विश्वास से जुड़ा है। बता दें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अपनी ही सरकार और पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की थी। त्रिवेंद्र के अनुसार मेरा पहले दिन से मानना था कि यूकेएसएसएसी पेपर लीक के प्रकरण की सीबीआई जाँच होनी चाहिए, क्योकि हमारे छात्रों , नौजवानों और अभिभावकों का विश्वास टूटना नहीं चाहिये। ये सब हमारे परिवार के बच्चे हैं। इनके संघर्ष पर हम न आरोप लगा सकते हैं , न शंका कर सकते हैं । त्रिवेंद्र ने युवाओं के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया और कहा था कि परीक्षा की पारदर्शिता पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद त्रिवेंद्र ने राहत जताते हुए कहा कि इससे छात्रों और अभिभावकों का सिस्टम और सरकार पर विश्वास बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *