छात्र संघ चुनाव में जबरदस्त उत्साह,भारी पुलिस बल रहा तैनात
रामनगर। शनिवार को रामनगर स्थित पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर छात्र-छात्रओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक जारी रही। इस बार छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष, छात्र उपाध्यक्ष सहित पांच पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये है वहीं, तीन संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ- नरेश कुमार ने बताया कि छात्र उपाध्यक्ष मनोज पांडे, छात्र उपाध्यक्ष खुशी कश्यप, कोषाध्यक्ष सक्रांत सिंह, सांस्कृतिक सचिव कृतिका मंदोलिया और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रोहित नेगी निर्विरोध चुने जायेंगे। वहीं, अध्यक्ष पद पर चुनावी लड़ाई कड़ी है। इस पद के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नितेश शर्मा और जन एस यू आइ के दीपक सिंह रावत के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। सचिव पद के लिए भी मनीष जोशी और विजय बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन का विशेष ध्यान रखा गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे तथा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ- मोहन चंद पांडे पूरी सतर्कता के साथ चुनावी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ। छात्र-छात्रएं भारी उत्साह के साथ समय से पहले ही कॉलेज गेट पर पहुंच गए। परिचय पत्र जांचने और चेकिंग के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सीओ दीपक सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी डॉ- कृष्ण कुमार ने कहा कि मतदान शांति पूर्वक शुरू हो गया है। बताया कि कॉलेज में 6568 मतदाता है। 13 बूथों पर मतदान किया गया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। देर रात तक विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
