Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवाओं से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध : परेड ग्राउंड में धरने पर डटे युवाओं से वार्ता करने पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी

राज्य सरकार युवाओं के करियर को लेकर बेहद संवेदनशील : सविन बंसल
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह परेड ग्राउंड में धरने पर डटे युवाओं से वार्ता करने पहुंचे। पेपर लीक प्रकरण में बेरोजगार संघ के आंदोलन में सड़कों पर उतर आए युवाओं से जिलाधिकारी सवीन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात कर उन्होंने युवाओं समझाने का प्रयास किया। लेकिन आंदोलन कर रहे हैं युवाओं ने जिलाधिकारी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस दैरान जिलाधिकारी ने युवाओं से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के हितों के साथ सरकार संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। पेपर लीक प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है। अगर कोई भी पेपर लीक की जांच के मामले में अपने सुझाव देना चाहता है तो वह एसआईटी को दे सकते है। आंदोलित युवाओं ने प्रशासन के आश्वासन का विरोध करते हुए लिखित रूप से मांगों को लेकर वार्ता करने की बात कही। वही जिलाधिकारी सवीन बंसल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्र-छात्राएं का भविष्य हमारे लिए प्राथमिकता है। राज्य सरकार युवाओं के करियर को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन से चार सालों में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुई हैं। जो सरकार की ईमानदार मंशा का प्रतीक है। डीएम ने कहा कि विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कानून लागू किया गया है। किसी भी इनपुट पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि जांच का दायरा अब पूरे प्रदेश के हर सेंटर तक बढ़ा दिया गया है। एक विशेष एसआईटी गठित कर कार्रवाई तेज कर दी गई है। गौरतलब है कि बेरोजगार संघ के बेनर तले पिछले पांच दिन से सैकड़ों युवा पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच और परीक्षा को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। हांलाकि राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में शामिल मास्टरमाइंड परीक्षार्थी खालिद को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन समेत दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *