Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक, एक सप्ताह में 127 गिरफ्तार

रूद्रपुर । ऊधमसिंह नगर जनपद में अवैध कच्ची शराब के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए गए एक सप्ताह के विशेष अभियान ;28 फरवरी से 6 मार्चद्ध के दौरान पुलिस ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ते हुए 133 अभियोग पंजीकृत कर 127 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस दौरान पुलिस की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 3156 लीटर कच्ची शराब बरामद की और परिवहन में प्रयुक्त 10 वाहनों को भी जब्त किया।पुलिस की इस व्यापक कार्यवाही में जिले भर में संचालित हो रही 63 अवैध भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। माफियाओं को आर्थिक चोट पहुँचाते हुए पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 1,52,100 लीटर लहन भी नष्ट कर दिया। एसएसपी अजय गणपति ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिसके बाद पूरे जिले में पुलिस बल ने जंगलों और संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी की।अभियान के अंतर्गत जसपुर, कुंडा, काशीपुर, आईटीआई और बाजपुर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बरामदगी हुई। अकेले बाजपुर की बन्नाखेड़ा और बरहैनी चौकियों के अंतर्गत पुलिस ने हजारों लीटर लहन और कई भट्टियां नष्ट कीं। वहीं, गदरपुर और दिनेशपुर क्षेत्र में भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्रतार कर जेल भेजा। रूद्रपुर, ट्रांजिट कैंप और पंतनगर में भी अभियान का व्यापक असर देखने को मिला, जहाँ रिहायशी इलाकों के समीप चल रहे अवैध अîóों को पुलिस ने पूरी तरह साफ कर दिया।जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे किच्छा, पुलभट्ट, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में भी पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए दर्जनों शराब तस्करों को दबोचा। सितारगंज की सरकड़ा चौकी और नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और लहन बरामद करने के साथ ही कई वाहन सीज किए। एसएसपी अजय गणपति ने इस सफल अभियान के बाद चेतावनी दी है कि अवैध शराब के खिलाफ यह जंग आगे भी जारी रहेगी और इस धंधे में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *