Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी ने थाना झनकईया क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

खटीमा । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा शनिवार को थाना झनकईया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा थाना परिसर की व्यवस्थाओं, कार्यालय अभिलेखों, पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी अजय गणपति द्वारा थाना झनकईया पहुंचकर सर्वप्रथम थाना परिसर, थाना कार्यालय, मैस तथा कर्मचारी बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टरों व अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने एवं समय समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ डड्ढूटी करने की हिदायत दी गई।निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का ओआर लिया गया तथा लंबित अभियोगों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विवेचकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी मुकदमों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विवेचना के दौरान साक्ष्यों का सही संकलन करने, अभियोगों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के पश्चात एसएसपी अजय गणपति द्वारा थाना झनकईया क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्राम सिसैया तथा मेलाघाट के नावघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा लगभग 40-50 स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। ग्रामीणों द्वारा सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से एसएसपी को अवगत कराया गया जिनके समाधान हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा सशस्त्र सीमा बल ;एसएसबीद्ध के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, गश्त व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना एवं आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *