कड़कती धूप में पैदल निकले एसएसपी अजय गणपति, पुलिस कर्मियों को बांटी पानी की बोतलें
यातायात डयूूटी में तैनात जवानों का जाना हालचाल, छाते की व्यवस्था के दिए निर्देश
रुद्रपुर। राष्ट्रहित में ईंधन बचत की मुहिम को गति देने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति लगातार अलग अंदाज में पुलिसिंग करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कड़कती धूप और भीषण गर्मी के बीच एसएसपी अजय गणपति अपने कैंप कार्यालय से पैदल ही कलेक्टरेट परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में डयूूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, विशेषकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। तेज धूप में घंटों सड़क पर डयूूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को देखकर एसएसपी ने उन्हें पानी की बोतलें वितरित कीं और डयूूटी के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए छाते और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में डयूूटी कर रहे जवानों को राहत मिल सके। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस कर्मी हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार सड़क पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनका ध्यान रखना भी विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फ्पुलिस जवान हमारी ताकत हैं। भीषण गर्मी में लगातार डयूूटी कर रहे जवानों की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।य् उन्होंने कहा कि पैदल गश्त केवल ईंधन बचत का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे आमजन से सीधा संवाद स्थापित होता है और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी मिलती है। साथ ही पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में भय बना रहता है। वहीं पूर्व में भी पिछले शनिवार एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में फ्ऑपरेशन प्रहारय् के तहत रुद्रपुर मुख्य बाजार, रम्पुरा क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त और फ्रलैग मार्च किया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया था। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ईंधन बचत और जनसंपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पैदल गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

