पिंडारी ग्लेशियर में लापता ट्रैकर की तलाश तेज, कई एजेंसियां सर्च अभियान में जुटीं
बागेश्वर, उत्तराखंड। पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र में लापता हुए एक ट्रैकर की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान लगातार जारी है। बागेश्वर पुलिस के नेतृत्व में SDRF, NDRF, फायर सर्विस, वन विभाग तथा स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से दुर्गम पहाड़ी इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं।अधिकारियों के अनुसार, पिंडारी घाटी के कठिन और दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लिया जा रहा है। ड्रोन कैमरों की मदद से ऊंचाई वाले और दुर्गम स्थानों की निगरानी की जा रही है, जबकि डॉग स्क्वायड को संभावित सुराग तलाशने के लिए लगाया गया है।रेस्क्यू टीमों द्वारा हर संभावित स्थान पर गहन खोज की जा रही है। खराब भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लापता युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास लापता ट्रैकर से संबंधित कोई भी सूचना हो तो वह तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। प्रशासन ने युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाए हुए हैं और अभियान निरंतर जारी है।
