Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मां मनसा देवी की शोभायात्रा में उमड़ा रेला

काशीपुर(उद संवाददाता)। मां मन्सा देवी की 53वीं भव्य एवं विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में इस बार 12 झांकियां (कुल 106) अधिक थीं। हर बार की तरह शोभायात्रा में श्रद्धाओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माता के जयकारों से आसमान गूंज उठा। शोभायात्रा मौ- लाहौरियान स्थित मां मन्सा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर गंगे बाबा चौक, किला बाजार, मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक, चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, मुल्तानी मोड़, मुंशीराम चौक होते हुए वापिस मां मन्सा देवी मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह माता के भक्तों ने शोभायात्रा का फूलों की वर्षा और जलपान से स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पानीपत से आई पंचमुखी हनुमान की झांकी, महाकाल बाबा, शेरावाली माता, नौ देवियों, राधा-कृष्ण, राम मंदिर, शेषनाग, क्षीरसागर में विष्णु-लक्ष्मी, राम दरबार, हनुमान, मां काली, मां सरस्वती, कृष्ण भगवान, शंकर भगवान और नृसिंह भगवान द्वारा हिरण्य कश्यप वध जैसी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, इससे पूर्व मां मन्सा देवी मन्दिर में प्रातः रीमा सेठ-संजीव सेठ तथा रेशु कौशिक-शीतल कौशिक ने मुख्य पूजा की। मूर्ति पूजन पीसीयू के चेयरमैन एवं भाजपा नेता राम मेहरोत्रा एवं उनकी पत्नी ममता मेहरोत्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *