Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई समस्यायें

रूद्रपुर । अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं को भी लेकर जनता जनप्रतिनिधियों के पास आती है और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को अवगत कराया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता की जो भी समस्या है उसे सम्बन्धित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण और जांच कर समाधान सुनिश्चित करें।बैठक का प्रारम्भ करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से सदन के सम्मुख पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं बजट सम्बन्धी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में आय पक्ष हेतु 1,03,07,08,139 रुपये एवं व्यय पक्ष हेतु 1,02,15,58,139 रुपये का प्रावधान रखा गया है। बैठक में सदस्य भाष्कर सम्मल द्वारा सदस्यों को प्रति बैठक मिलने वाले भत्ते की बढोतरी करने एवं विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी निधि दिए जाने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने की मांग रखी। चर्चा के दौरान सदस्य चरन्जीत सिंह, सूरज नारायण, भाष्करण सम्मल, नईम अहमद व रीता कफल्टिया आदि सदस्यों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विद्युत, शिक्षा, जलापूर्ति, सिंचाई और चिकित्सा आदि विषयों पर अपनी समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया।मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि बैठक में जो भी जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं रखी गई हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभा में उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गयी।बैठक में जिला पंचायत हीरा देवी, रीता कफल्टिया, संगीता राणा, अनिमा सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सूरज नारायन, सदफ मलिक, भाष्कर सम्भल, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, शिल्की खेडा, रेखा रानी, सुषमा हलदार, मौ फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, योगेन्द्र सिंह ढोबाल, कैलाश रानी शर्मा, बीनू, रुकमणी, सुरेन्द्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मौ हसन, चरनजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीसी भट्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *