उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच गये हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। पीएम रजत जयंती उत्सव में शामिल होने एफआरआई पहुंचेंगे जहां उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि के लोग पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।
