October 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध पशु कटान पर पुलिस का छापा,10 गिरफ्तार

छह कुंतल मांस बरामद, चार पशुओं को कराया मुक्त
किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले के थाना पुलभट्टðा क्षेत्र के ग्राम सिरौली कला में कथित अवैध पशु कटान के खिलाफ पुलिस ने पुलभट्टðा थाना प्रभारी उमेश कुमार के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह पुलिस की दो टीमों ने गांव के अलग -अलग स्थानों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद कर जब्त किया है। इसके साथ ही मौके से करीब चार पशुओं को मुक्त कराने की भी जानकारी दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पशु कटान को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार, थाना पुलभट्टðा क्षेत्र के ग्राम सिरौली कला में पिछले कुछ दिनों से अवैध पशु कटान की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्रधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थाना पुलभट्टðा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों ने सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दस आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम उर्फ मुन्ना (27), मुजिम (28), रशीद (65), साहिद (35), फईम (29), कलुवा (36), सलमान (29), अशरफ कुरैशी (करीब 40), सलील अहमद (करीब 45) और कासिम (करीब 18) के रूप में हुई है। इनमें कई आरोपी सिरौली कला के निवासी हैं, जबकि कुछ का संबंध किच्छा और उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बताया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बरामद करीब छह कुंतल मांस को जब्त कर लिया है। मामले में थाना पुलभट्टðा में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध पशु कटान की शिकायतों पर की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *