February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी ने धामी सरकार के ऐतिहासिक फैसलों के लिए की सराहना: उत्तराखण्ड सरकार ने वाकल फॉर लोकल अभियान को दी है तेज गति

देहरादून। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने आत्म निर्भर भारत का संकल्प लिया है। इसका रास्ता वोकल फॉर लोकल से तय होगा। उत्तराखण्ड इस विजन को हमेशा से जीता आया है। स्थानीय उत्पाद से लगाव उनका उपयोग उनको अपने जीवन का हिस्सा बना लेना ये यहां की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। खुशी है कि उत्तराखण्ड सरकार ने वाकल फॉर लोकल अभियान को तेज गति दी है। इस अभियान के बाद उत्तराखण्ड के 15 कृषि उत्पादों का जीआई टैग मिला है। यहां के बेडू फल और बद्री गाय के घी को हाल के दिनों में जीआई टैग मिलना सचमुच बहुत गौरव की बात है। पीएम मोदी ने धामी सरकार द्वारा हाल ही में लिये गये ऐतिहासिक फैसलों के लिए सराहना की। पीएम धामी ने कहा कि आज जब हम रजत जयंती मना रहे है तो मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारा उत्तराखण्ड विकास की नई उंचाईयों को छुएंगेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आपसे अपेक्षा करता हूं कि अभी से 25 साल के बाद जब देश आजादी के 100 साल मनाता होगा तब उत्तराखण्ड किस उंचाई पर होगा। ये लक्ष्य अभी से तय लेना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि में यह भरोसा देता हूं कि भारत सरकार हमेशा उत्तराखण्ड सरकार के साथ खड़ी है। आपको हर कदम पर सहयोग देने को हम तत्पर हैं। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीनाथ, महासू देवता, गोल्ज्यू देवता समेत सभी देवताओं का स्मरण करता हूं। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और अमर बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को याद करता हूं।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में ये विश्वास जगाया है कि हम किसी से कम नहीं। उत्तराखंड भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में अपनी भागीदारी करने को तैयार है। सीएम धामी ने कहा आज राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। असंभव काम भी संभव हुए। आप प्रकाश पुंज हैं। अपने सभी के मन में यह अहसास कराया कि हम किसी से कम नहीं। आपरेशन सिंदूर में अपने यह कर दिखाया। उत्तराखंड 2047 तक विकसित भारत के लिए विकसित राज्य बनने के लिए संकल्पित है। सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़े विकास को किया जा रहा। अंत्योदय के लिए काम किया जा रहा। वैश्विक निवेश, खेल, जलवायु परिवर्तन के लिए विशेष नीतियों पर काम कर रहे। सिलक्यारा, केदारनाथ व अन्य सभी विपदा के दौरान अपने उत्तराखंड का साथ दिया। आपके स्नेह से राज्य कठिनाइयों से उबर कर आगे बढ़ रहा है। राज्य डेमोग्रीफीक संतुलन, नकल कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति समाप्त कई ऐतिहासिक काम किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *